उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी और अन्य व्यापारी।
बुलंदशहर। उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विशाल अरोरा और संचालन जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने किया। बैठक में नगर टीम में फेरबदल कर सर्वसम्मति से कैलाश सिंघल को विधानसभा प्रभारी, राजेंद्र अग्रवाल (एलआईसी) को नगर अध्यक्ष, अमित सिंघल को नगर महामंत्री और दुष्यंत मांगलिक को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
जिला संरक्षक राम कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष विशाल अरोरा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को ऊंचाई की ओर अग्रसर करेंगे। जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन में ईमानदारी और व्यापारी की सुरक्षा शासन-प्रशासन एवं राज्य के तत्वों से करने का दृढ़ संकल्प लेते हुए स्वर्गीय नरेंद्र अग्रवाल के दिखाए रास्ते पर सदैव चलते रहने का प्रण लिया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष पितांबर शर्मा, शैलेंद्र त्रिवेदी, घनेंद्र शर्मा, आलोक परमार, अजय अग्रवाल, अभय कंसल, होती लाल और राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।