फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लगी बारिश की झड़ी, मंदिर और मकान गिरे, दो घायल

विज्ञापन
बुगरासी में बारिश के पानी में डूबा बिजलीघर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर/स्याना/अहार।
बुधवार को तड़के चार बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। इससे गर्मी और उसम से जूझ रहे लोगों को जहां राहत मिली, वहीं जलभराव होने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। लोग समय पर दफ्तर और काम पर नहीं पहुंच पाए। दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भी काम प्रभावित रहा। शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही।लगातार हुई बारिश से अनूपशहर, ऊंचागांव, नरसेना क्षेत्र में चार मकान गिर गए। चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं। अनूपशहर में एक मंदिर की दीवार भी गिर गई।
बुधवार को देर शाम तक जिले में 30 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि अधिकतम तापमान कम होकर 27 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि अभी भी लगातार बारिश होने की संभावना है। नगर की हाईडिल कालोनी, मोतीबाग, स्याना बस अड्डा, कालाआम समेत अन्य कालोनियों में जलभराव हुआ। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते अनूपशहर क्षेत्र के गांव तोरई में मानक व कृष्णा का घर गिर गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय दोनों के परिवार के लोग बाहर निकल आए थे। इस गांव में स्थित शिव मंदिर की दीवार भी बारिश से ढह गई। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला में बंटी के मकान में बारिश का पानी घुस गया। इसके बाद परिवार के लोग बाहर आ गए थे। बंटी पानी को निकालने में जुटा था, तभी दीवार गिर गई। चपेट में आकर बंटी चोटिल हो गया। इसी गांव के नैन सिंह मकान अचानक गिर गया। नरसेना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में जबर सिंह के मकान की दीवार गिरने से उनका बेटा विपिन घायल हो गया। विपिन उस समय घर के अंदर मिठाई तैयार कर रहा था। स्याना में नगर निवासी अमित कुमार ने एसडीएम प्रियंका गोयल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ला कोट में एक पुराना मकान जर्जर हालत में है। लगातार हो रही बारिश से मकान का प्लास्टर व ईंट लगातार गिर रही हैं।
अनूपशहर में बाल्टी से घरों का पानी निकालते नजर आए लोग
अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट नई बस्ती में बारिश का पानी सैकड़ों घरों में घुस गया। लोग बाल्टी से पानी निकालते नजर आए। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने नाला सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की है। भूपेंद्र बालियान, राधेश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, ध्रुव शर्मा, बाबी, अमन, संकल्प शर्मा, शांतिस्वरूप भटनागर, राजकुमार शर्मा, प्रकाश सैनी,बुद्धि प्रकाश आदि ने जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराए जाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी मणिजी सैनी ने बताया कि पहले बने नाले पर पानी का दबाव अधिक होने की वजह से जलभराव हो रहा है। नए नाले का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। अनूपशहर से अहार जाने वाले मार्ग पर भी दो फुट से अधिक पानी जमा होने पर आवागमन प्रभावित रहा। स्याना में बारिश से कई जगह सड़कें पानी में डूब गईं। मुख्य बाजार, राज मार्केट, दर्शन बाजार, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगो को भारी परेशानी हुई। अहार क्षेत्र के गांव बामनपुर में तालाब का पानी घरों में घुस गया है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन





बारिश से धान व बाजरा फसल को लाभ

डिबाई/बुगरासी। बारिश से खेत भी जलमग्न हो गए। बुगरासी क्षेत्र में काफी किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान की कटाई चल रही है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान 50 प्रतिशत तक नुकसान की बात कह रहे हैं। हालांकि धान व बाजरे की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें