फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी, कहीं ओलों के साथ बारिश

Fri, 12 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बूंदाबांदी, कहीं ओलों के साथ बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। जिले में कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं ओले के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से खासी राहत दिलाई। लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। शाम करीब पांच बजे से जिलेभर में धूल भरी आंधी शुरू हो गई। बुलंदशहर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।

बुलंदशहर के अलावा स्याना, बुगरासी, खुर्जा, सिकंदराबाद, औरंगाबाद आदि जगह भी बारिश हुई तो वहीं जहांगीराबाद, अनूपशहर, आहार, ऊंचागांव आदि क्षेत्र में ओले भी पड़े। वहीं अनूपशहर के नगर पालिका मार्केट में आंधी-बारिश के कारण एचटी लाइन के पोल झुक गए। एहतियात के तौर पर बिजलीघर से शटडाउन ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें