फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गुल की 300 से ज्यादा गांवों की बिजली

Thu, 08 Jun 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चली तेज हवा से करीब 300 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा स्याना में एक किमी की लाइन प्रभावित होने से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी करीब छह घंटे बाधित रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जिलेभर के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा चलने से करीब एक दर्जन से अधिक एलटी लाइनें गिर पड़ी। एलटी लाइनों के गिरने से अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना, शिकारपुर, अहार, ऊंचागांव, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों के दर्जनभर से अधिक बिजलीघरों पर शटडाउन लेना पड़ा।

इसके चलते करीब 300 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति करीब छह से आठ घंटे तक प्रभावित रही। बारिश खत्म होने के बाद लाइनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। इसके अलावा बारिश के कारण बुधवार रात करीब 11 बजे स्याना टाउन की करीब एक किमी केबल बस्ट हो गई। केबल बस्ट होने से रात में करीब दो घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन


जैसे-तैसे केबल को वैकल्पिक तरीके से जोड़कर आपूर्ति की गई। बृहस्पतिवार सुबह केबल को ठीक करा गया। इसके कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसई ओपी यादव ने बताया कि बारिश के कारण दर्जनभर से अधिक एलटी लाइनें गिर गईं। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली लाइनों को दुरस्त करके बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें