फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जुलाई से बन रहे झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जुलाई से बन रहे झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में मानसून की कम बारिश होने पर भीषण उमस और गर्मी का अहसास जारी है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि बृहस्पतिवार से लगातार बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद ही उमस से राहत मिलेगी और फसलों को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार पहले प्री-मानसून और अब पिछले काफी दिनों से मानसून की बारिश भी दगा दे रही है। जनपद में मानसून की बहुत कम बारिश होने के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मंगलवार की सुबह से ही धूप निकलते ही उमस और गर्मी का अहसास शुरू हो गया। इससे लोग बेहाल हो गए। वहीं, दूसरी ओर बारिश नहीं होने से फसलों का भी दम निकल रहा है। किसानों को इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। इसी बीच अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार से आगामी कई दिन तक जारी रहने वाली बारिश से उमस से राहत मिलने के साथ फसलों को संजीवनी मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान कम होकर 33 और न्यूनतम 25 डिग्र्री पर पहुंचने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि मौसम एक बार फिर रंगत बदलने वाला है। बृहस्पतिवार यानि 30 जुलाई से आगामी कई दिन तक लगातार झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद ही उमस से राहत मिलेगी और फसलों को संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें