फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद जनपद में शनिवार की सुबह मानसून की अच्छी बारिश हुई। यह अलग बात रही कि बादल कहीं जमकर बरसे तो कहीं बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे गए। साथ ही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान गिरने से भी गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं हुई तो जून माह सूखा रह गया। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार था। अब पिछले कई दिन से बादल और सूर्यदेव के बीच लगातार खेल चल रहा था। बादल छाने पर बारिश की आस जाग जाती तो तेज हवा चलने से आसमान साफ हो जाता। बारिश के आसार शनिवार से ही बनना शुरू हो गए थे। हवा का रुख तेज होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई थी। रविवार को पूरे जनपद में बारिश होेने से सभी को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई। सबसे अधिक खुशी किसानाें को हुई है। इस बारिश से सूख रही फसलाें को संजीवनी मिल गई। धरती की भी कुछ प्यास बुझ गई है। बारिश होने के बाद धूप भी निकल आई, लेकिन अधिकतम तापमान कम होकर 34 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि अब आगामी कई दिन तक बादल छाने के साथ बारिश जारी रहने की संभावना बन रही है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और सभी को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत के साथ आफत भी लाई बारिश
जनपद में रविवार की सुबह बारिश राहत के साथ आफत भी लाई। कई स्थानों पर जलभराव होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर में सीवरेज लाइन बिछाने के काम के लिए अधिकतर सड़कों को खोद दिया गया है। इसके चलते सड़कों पर मिट्टी फैली है। इसके चलते बारिश होने से कीचड़ जैसे हालात बन गए और इसका सामना लोगों को उठाना पड़ा। खोदे गए गड्ढों में पानी भरने से सड़क और गड्ढों के बीच फर्क नहीं दिखाई दिया। कई स्थानों पर बाइक सवार फिसलकर गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें