सहकारी समिति में भरा बारिश का पानी, उर्वरक हुआ खराब
बुलंदशहर। बारिश के चलते धमरावली साधन सहकारी समिति मामन खुर्द में पानी भर गया, जिससे उर्वरक आदि खराब हो गया है। समिति के गोदाम में रखा यूरिया और रिकार्ड भी पानी में डूब गया है।
धमरावली साधन सहकारी समिति मामन खुर्द के सचिव चौधरी नितिन कुमार ने बताया कि बारिश के चलते समिति परिसर और गोदाम में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। इस पानी में यूरिया खाद और समिति का रिकार्ड भी डूब गया है। इससे भारी नुकसान हुआ है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। यदि और बारिश होती है तो समिति में और भी नुकसान होने की संभावना है। यहां पर भरे पानी को भी निकाला नहीं जा सकता है। बारिश बंद होने के बाद ही यह कार्य किया जाएगा।