फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा तापमान... उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा तापमान... उमस बरकरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कई दिन बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट बदली। बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इससे तीन डिग्री तापमान गिर गया। लेकिन उमस बरकरार है।
जिले में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश भी हुई। दूसरी ओर बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया तो बृहस्पतिवार को कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर रहा और उमस से राहत नहीं मिली। आद्रता बढ़कर 91 फीसदी हो गई और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 29 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि मौसम में बदलाव आ गया है। शनिवार तक बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। इससे उमस से भी कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें