फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हुई झमाझम बारिश, दोपहर बाद खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह हुई झमाझम बारिश, दोपहर बाद खिली धूप
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मानसून की बारिश रुक-रुक कर जारी है। बुधवार की सुबह झमाझम बारिश हुई तो दोपहर बाद धूप खिल गई। सुबह अधिकतम तापमान 29 डिग्री और दोपहर के समय 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं। जिले में अब तक 150 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है।
बुधवार को पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। बारिश और हवा के चलते अधिक उमस नहीं हुई। लगातार हो रही बारिश से सबसे अधिक किसान खुश हैं। उनका कहना है कि बारिश होने से धान समेत अन्य फसलों को फायदा हो रहा है। इसी तरह बारिश जारी रहने से जिले का भूजल स्तर भी बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी तक जनपद में मानसून की 150 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। अभी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बिगाड़ न दे सेहत, बच्चों का रखें ध्यान
बुलंदशहर। बरसात का मौसम भीषण गर्मी से राहत देने के साथ कई बीमारियां लेकर आता है। कोरोना संक्रमण के चलते भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि बारिश में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। बैक्टीरिया एवं वायरस तेजी से पनपते और फैलते हैं। भोजन बहुत ही कम समय में दूषित हो जाता है। दूषित पानी और खानपान से दस्त, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। इस समय कोरोना संक्रमण का दौर है। तीसरी लहर का अंदेशा भी जताया जा रहा है। इसके चलते सावधानी ही एकमात्र बचाव है। बारिश के कारण जमा होने वाले पानी में मच्छर पनपते हैं। जरा सी लापरवाही से यह मच्छर गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। बीमार होने या फिर शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना चिकित्सक की सलाह लिए दवा का सेवन न करें।
इन बीमारियों का खतरा
बारिश के दिनों में दस्त, बुखार, चिकनगुनिया, पीलिया, टाइफाइड आदि रोग होने का खतरा रहता है।
यह बरतें सावधानी
- बाहर से घर पहुंचने पर अच्छी तरह हाथों को साफ करें।
- बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- बासी भोजन न करें और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- बारिश में भीगने से बचें और पानी उबालकर पीएं।
- कूलर के पानी को बदलते रहें।
- छत और अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जमा न होने दें।
- रात के समय मच्छरदानी लगाकर सोएं।
- चिकित्सक से बिना सलाह से दवा न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें