हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य के लिए नामित राहुल कौशल। स्रोत: स्वयं
बुलंदशहर। रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग की ओर से तीन सदस्यों के नामों का चयन किया है। इनमें बुलंदशहर से राहुल कौशल के अलावा गोवा से कृष्णी कृष्णा वालके और गुरुग्राम हरियाणा से डॉ. पंकज बेनीवाल शामिल हैं।
इनके नाम विभाग ने रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति को भेज दिए हैं। बताया गया कि जल्द ही इन तीनों को समिति के सदस्यों के रूप में चुन लिया जाएगा।
राहुल कौशल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का गठन राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। समिति की बैठक साल में दो बार दिल्ली से बाहर आयोजित होती है।
राजभाषा विभाग ने तीन नाम भेजकर रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि इन सदस्यों को शामिल करते हुए समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना जल्द जारी की जाए।