फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी पर्व पर सजा फूल बंगला, लगाया गया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाष्टमी पर्व पर सजा फूल बंगला, लगाया गया छप्पन भोग
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। जिले भर में रविवार को राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाया गया। नगर के मोहल्ला साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर में धूमधाम से राधाष्टमी मनाई गई। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर के मंदिर बिहारी जी में भी पर्व श्रद्धा से मनाया गया।
विज्ञापन

नगर के श्री राज राजेश्वर मंदिर में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन मंडल भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें भजन गायक अशोक लक्का और श्रद्धा ठाकुर ने राधा रानी के भजन गाकर उपस्थित भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक अमित बंसल और रेनू बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भागीदारी की। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर के कलां बाजार स्थित मंदिर बिहारीजी में परंपरागत रूप से राधाष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान दोपहर में पुरोहित पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने राधा जन्म की कथा सुनायी। जिसे बड़ी तादात में मोजूद नर नारियों ने श्रवण किया। कथा की समाप्ति पर माखन मिश्री के प्रसाद का वितरण किया गया। राधाष्टमी पर्व के मौके पर मंदिर की भव्य सजावअ करते हुए फूल बंगला सजाया गया तथा छप्पन भोग भी लगाया गया। सांय काल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पवन पंसारी, अजय गर्ग, मनोज, पंकज रायल, अतुल अग्रवाल आदि व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें