फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों के राशन कार्ड बनने पर डीएसओ ऑफिस पर प्रदर्शन

Mon, 19 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
डीएसओ को ज्ञापन देते हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फूड सिक्योरिटी योजना में अपात्रों के राशन कार्ड बनने पर हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएसओ कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने डीएसओ को ज्ञापन देकर अपात्रों के राशन कार्ड काटकर पात्रों के बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश संगठन प्रभारी राजकुमार गिरी और जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार जैन ने बताया कि फूड सिक्योरिटी योजना में अपात्रों के राशन कार्ड बनने पर पहले सेना के कार्यालय पर बैठक की। इसके बाद कार्यकर्ता डीएसओ कार्यालय पर पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि विभागीय अफसरों की मिलीभगत के चलते अमीरों के राशन कार्ड बन गए। जबकि गरीब राशन कार्ड से वंचित रह गए हैं। सेना की आपूर्ति विभाग से मांग है कि योजना में अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों के बनवाए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने डीएसओ को दुकानों पर निर्धारित राशन नहीं मिलने की भी शिकायत की। महंत रामचंद्र गिरी, बिजेंद्र सिंह लोधी, पराग अग्रवाल,अवनीश खैरालिया, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें