फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ चलाएंगे भाजपा छोड़ो अभियान

Wed, 06 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा बाजार बुधवार को 35वें दिन भी बंद रहा। बुधवार को कारोबारियों ने बैठक कर भाजपा छोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके बाद कसाईबाड़ा चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



सर्राफा कारोबारी पहले श्री मुकुट बिहारी मंदिर में एकत्रित हुए। यहां पर व्यापारी नेता अनिल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है और विधानसभा चुनाव में उसे हराने का प्रयास किया जाएगा। सचिन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज और राजनीति की रीढ़ हैं।

केंद्र सरकार शायद भूल गई है। कोषाध्यक्ष डॉ. कमल भारद्वाज ने कहा कि व्यापारी शीघ्र ही भाजपा छोड़ो अभियान चलाएंगे। इस दौरान गोविंद शर्मा, सुरेश भारद्वाज, जयप्रकाश, सचिन वर्मा, राजकुमार वर्मा, सौरभ वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें