फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मिली आईटीआई भवन की गुणवत्ता

Thu, 23 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
क‌म‌िश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर आलोक सिन्हा ने बुधवार को सहकारी नगर में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में घटिया सामग्री खपाई जा रही थी। पिलर आड़े तिरछे खड़े थे। ज्वाइंट पर पिलर कमजोर थे। खफा कमिश्नर ने गुणवत्ता की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन



व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान सहकारी नगर में आईटीआई भवन का निर्माण करवा रहा है। पांच कमरों के भवन पर करीब 86 लाख रुपये खर्च होने हैं। निर्माण उप्र आवास विकास परिषद गाजियाबाद कर रहा है। बुधवार को कमिश्नर आलोक सिन्हा टीम के साथ निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंच गए।

साइट पर निर्माण के लिए मंगाई गई सामग्री दोयम दर्जे की थी। पिलर आड़े तिरछे खड़े कर दिए थे। पिलर के ज्वाइंट खुले हुए थे। बता दें कि पिलर पर लिंटर टिकता है। किसी भी भवन की मजबूती पिलर से तय की जाती है। जब पिलर ही कमजोर होंगे तो भवन की ताकत का अनुमान लगा सकते हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर ने गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया है। मंडी तकनीकी समपरीक्षा बल को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। कमिश्नर ने डीएम को कार्यदायी को नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया है। कमिश्नर ने पाली रिजवाना से औरंगाबाद तक संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें