फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गुर्णवत्तापूर्ण शिक्षा, जवाबदेही और सामर्थ्य, छात्रों को ले जाएगी आगे

विज्ञापन
सेंट मोमिना स्कूल में आयोजित अमर उजाला संवाद में ​शिक्षकों से बात करते बीएसए व डीआईओएस। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई शिक्षा नीति के लिए पांच सूत्र महत्वपूर्ण हैं। इनमें पहुंच, समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामर्थ्य और जवाबदेही शामिल हैं। इन सभी सूत्रों के मायने अगर शिक्षक अमल करते हैं तो किसी भी उम्र का विद्यार्थी हो, उसे पढ़ने और आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेंट मोमिना स्कूल कचहरी रोड पर अमर उजाला संवाद में यह विचार जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने रखे। संवाद नई शिक्षा नीति का आदर्श वाक्य, शिक्षित करें, प्रोत्साहित करें व प्रबुद्ध करें शीर्षक पर आधारित रहा।
विनय कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक अच्छी पहल है। यह आगे चलकर शिक्षा को सरल करने और प्रत्येक छात्र-छात्रा को शुरू से हर क्षेत्र में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

कहा कि स्कूल में ऐसा माहौल बनाया जाए कि बच्चा स्कूल आने के लिए तैयार रहे। अभिभावक के बाद बच्चे सबसे अधिक विश्वास बच्चे अपने गुरु पर करते हैं। इस विश्वास को लेकर शिक्षकों को चाहिए कि वह पहले छात्र को धैर्यवान बनाएं।
छात्र को इस बात के लिए जागरूक करें कि वह ईमानदारी से काम करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि ज्ञान बहुत जरूरी है। इसके लिए गुरु का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं।
शिक्षा के साथ अनुभव भी बहुत काम आता है। इसके लिए घर से लेकर स्कूल तक ऐसा माहौल बनाया जाए कि कक्षा 12वीं तक के छात्र को यह न लगे कि वह किसी से पीछे है। पढ़ाई बोझ नहीं लगनी चाहिए।
निपुण होने के लिए भाषा व गणित जरूरी है। हम भाषा सीख लेते हैं तो समझो हम सब सीख सकते हैं। क्योंकि भाषा हर जगह काम आती है। जो बच्चा जितना पढ़ेगा, वह आगे बढ़ता चला जाएगा। ऐसा होने पर वह किसी भी क्षेत्र में जा सकता है।
शिक्षकों की पहल से ही धीरे-धीरे नई शिक्षा नीति में बदलाव होगा। नई शिक्षा नीति की अभी शुरूआत हुई है। इसे पूरी तरह लागू करने में समय लग सकता है। वह दिन दूर नहीं, जब इसे सही से लागू कर पाएंगे।
इस दौरान शिक्षकों ने अधिकारियों से नई शिक्षा नीति से संबंधित सवाल कर उनका समाधान कराया। सेंट मोमिना स्कूल की डायरेक्टर सविता सिंह ने भी नई शिक्षा नीति से भविष्य में होने वाले बदलाव पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से इसे कामयाब बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वर्षा सिरोही समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सेंट मोमिना स्कूल में आयोजित अमर उजाला संवाद में शिक्षकों से बात करते बीएसए व डीआईओएस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें