फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: काली का पुल 15 दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
स्टेट हाईवे स्थित काली नदी पुल की मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन बुधवार रात 12 बजे से बंद कर दिया गया। देर रात से हल्के वाहनों को वाया काला आम और भारी वाहनों को वाया खुर्जा होकर निकाला जा रहा है। अब प्रतिदिन हाईवे से होकर गुजरने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को 15 दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुरानी जेल परिसर में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिससे लोग सड़क पर वाहन न खड़ा करें। शिकारपुर बाईपास (मेरठ-बदायूं) स्टेट हाईवे स्थित काली नदी के पुल से होकर शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना, नरौरा, बरेली, बदायूं, संभल, अमरोहा समेत अन्य क्षेत्र की ओर प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। अब काली नदी के पुल की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एक्सईएन जेके शर्मा के मुताबिक पुल के स्लैब के बीच की दूरी काफी अधिक हो गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इससे पुल को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में पुल की मरम्मत करते हुए विशेष स्टील से बने एंगल लगाकर इस समस्या का समाधान किया जाना है। इस मरम्मत कार्य को पूरा करने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा। जिसके चलते अब स्टेट हाईवे से शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं और बरेली की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों का संचालन रोका गया है। अब हल्के वाहनों को वाया काला आम, डिप्टी गंज, धमेड़ा अड्डा होते हुए स्याना अड्डा की ओर निकाला जा रहा है। जबकि भारी वाहनों को भूड़ चौराहा, नेशनल हाईवे 34 से सीधे खुर्जा की ओर निकाला जा रहा है। खुर्जा से यह वाहन शिकारपुर होते हुए डिबाई, बदायूं और बरेली के लिए जाएंगे। इसके अलावा बड़े वाहन जहांगीराबाद अनूपशहर जाने के लिए बुलंदशहर से खुर्जा वाया शिकारपुर होते हुए जहांगीराबाद अनूपशहर जा सकेंगे।

पुरानी जेल में बनी अस्थाई पार्किंग
काला आम चौराहे से स्याना अड्डा, दिल्ली रोड समेत अन्य सड़कों पर वाहनों के दबाव के कारण लोगों को जाम से परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहन बेतरतीब खड़े न हों, इसके लिए नगर के अंसारी रोड के पास स्थित पुरानी जेल परिसर की जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोती बाग स्थित पुराने नेत्र चिकित्सालय के बाहर खाली पड़ी जमीन पर भी वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों के वाहन सड़कों पर न खड़े हों और जाम की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही रात के समय में वाहन चालकों को पार्किंग में परेशानी न हो, इसके लिए दोनों पार्किंग स्थल पर लाइट लगाने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए हैं। दोनों पार्किंग बनने से अंसारी रोड, चौक बाजार, मोतीबाग, डिप्टीगंज आदि बाजारों में जाम की स्थिति नहीं रहेगी।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि वाहनों के संचालन को सुचारू रखने के लिए शहर में दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस को भी रूट डायवर्जन के बारे में जागरूकता के लिए निर्देशित कर दिया था। सभी मुख्य चौराहों पर वाहनों चालकों की सुविधा के लिए पुलिस तैनात रहेगी और वाहन चालकों को रूट की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ट्रैफिक की एडवाइजरी जारी की गई है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए मुख्य चौक चौराहों पर होर्डिंग्स भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें