फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को दें अच्छा भोजन : संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
गुलावठी सीएचसी का निरीक्षण करती एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल के साथ मौजूद सीएचसी प्रभारी व अन्य। 
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। जिला महिला अस्पताल का बुधवार दोपहर संयुक्त निदेशक और गुलावठी सीएचसी का एडी हेल्थ ने निरीक्षण किया। दोनों जगह अफसरों को परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। संयुक्त निदेशक ने गर्भवतियों के इलाज के लिए बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव के बाद भर्ती होने वाली महिलाओं के खाने की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार दोपहर एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिली, साथ ही एक कूलर में लार्वा मिलने पर छिड़काव कराने के निर्देश दिए। वैक्सीनेशन रूम में दो डीप फ्रीजर में से एक खराब मिला।
विज्ञापन

वहीं टेस्टिंग लैब में मशीनें संचालित न मिलने पर जल्द संचालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ऑक्सीजन प्लाॅट, एआरवी, औषधि भंडार का निरीक्षण कर दवाओं का स्टॉक आदि की जांच की। साथ ही सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन को कांवड़ यात्रा को लेकर सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
वहीं संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, लेबर रूम, वार्ड और औषधि केंद्र समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर में नियमित साफ-सफाई और गर्भवती के इलाज के लिए बाहर से दवा न मंगवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अजय पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें