फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्राओं से छेड़छाड़ पर एबीवीपी और छात्रों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ पर एबीवीपी और छात्रों में उबाल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के जेएस पीजी कॉलेज में बाहर लोगों द्वारा कॉलेज में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़, कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। तीन दिन में कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धरने, हंगामे की सूचना पर सीओ, कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता जेएस पीजी कॉलेज पहुंचे और छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य पर बात सुनने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बाहरी तत्व कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार को भी बाहरी तत्वों ने कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। कार्यकर्ता छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के भी नहीं होने, प्राचार्य द्वारा छात्रों की नहीं सुनने का भी आरोप लगा रहे थे। धरने, हंगामे की सूचना पर सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख करीब एक घंटे बाद प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया। प्राचार्य द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर छात्रों ने मांग पत्र सौंपते हुए धरना समाप्त कर दिया। वहीं, तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर योगेश ठाकुर, अंकुर सूर्यवंशी, शिवा पंडित, सचिन राणा, राजीव, दिपांशु सैनी, लोकेश, आदेश, दीपक, लक्की, पवित्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश चल रहे हैं, जिसके चलते बाहरी लोग आ रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाएं
छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए गठित किया गया एंटी रोमियो स्क्वॉयड नगर में पूरी तरह से निष्क्रिय है। एंटी रोमियों स्क्वॉयड के निष्क्रिय होने के कारण मनचले बेखौफ होकर स्कूल, कॉलेजों के बाहर मंडराते रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं एंटी रोमियो स्क्वॉयड की निष्क्रियता के चलते नगर में महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है। हाल ही में मनचलों ने नगर के एक कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। कॉलेज प्रशासन ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
यह हैं मांगे
1. छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन कार्रवाई करे।
2. छात्राओं के लिए गर्ल्स रूम की सुविधा हो।
3. परिसर के अंदर ड्रेस कोड लागू हो।
4. प्रत्येक विषय की कक्षा समय पर चलाई जाए।
5. बाहरी व्यक्तियों का कॉलेज परिसर में प्रवेश वर्जित हो।
6. कोई भी मजहबी वेशभूषा परिसर में प्रतिबंधित हो।
7. कॉलेज परिसर में दो वॉटर कूलरों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें