फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी व्यापारी को ले गई पुलिस, विरोध में जाम

सार

बेकरी व्यापारी को ले गई पुलिस, विरोध में जामबुलंदशहर।व्यापारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो अंसारी रोड चौराहे पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकरी व्यापारी को ले गई पुलिस, विरोध में जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंसारी रोड स्थित एक बेकरी व्यापारी के नाम पंजीकृत गाड़ी से गाजियाबाद में गांजा बरामद होने के बाद शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस व्यापारी को अपने साथ ले गई। इसके विरोध में जिले के व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बाजार बंद कर दिया।
अंसारी रोड स्थित बेकरी व्यापारी बॉबी के नाम पर पंजीकृत कार से गाजियाबाद में एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक कार से गांजा भी बरामद हुआ। आरोपी को पकड़ने के बाद जब कार के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि कार मालिक बुलंदशहर का रहने वाला है। मामले में जांच करते हुए शुक्रवार को पुलिस अंसारी रोड पर पहुंची और बेकरी व्यापारी बॉबी को बातचीत के लिए बाहर बुलाया। इसके बाद पुलिस बॉबी को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। व्यापारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो अंसारी रोड चौराहे पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिया। इसी दौरान व्यापारियों ने चौराहे पर जाम लगाते हुए गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी बॉबी का कहना है कि उसने अपनी कार अंसारी रोड के एक व्यापारी को बेच दी थी। उस व्यापारी ने भी किसी अन्य व्यापारी को कार बेच दी थी। जिसके चलते उसे कार के मालिक के बारे में जानकारी नहीं है। बारिश के दौरान भी व्यापारियों का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने एक आरोपी से गांजा बरामद किया है, जिस गाड़ी में आरोपी सवार था, वह यहां के व्यापारी के नाम पर बताई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने ही व्यापारी को हिरासत में लिया है। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन

विधायक ने दिया आश्वासन
गाजियाबाद पुलिस द्वारा व्यापारी को हिरासत में लेकर जाने के बाद मौके पर पहुंचे सदर विधायक प्रदीप चौधरी व्यापारियों के बीच पहुंचे। इसके बाद विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि यदि व्यापारी द्वारा गाड़ी बेच दी गई है तो ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। विधायक ने गाजियाबाद में अधिकारियों से वार्ता करते हुए व्यापारियों को शांत किया। जिस पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष राकेश मित्तल की अगुवाई में व्यापारी द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए बाजार बंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें