फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क़सान यूनियन ने एसडीओ व जेई को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
क़सान यूनियन ने एसडीओ व जेई को बनाया बंधक
विज्ञापन

खानपुर। गांव जाड़ौल स्थित बिजलीघर के जेई द्वारा एक किसान के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने पर किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता भड़क गए। बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीओ व जेई को बंधक बना लिया। एफआईआर वापस होने का आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार शाम क्षेत्र के गांव स्थित बिजली घर पर किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नलकूपों पर लगाये गए मीटरों को ले जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेई और एसडीओ को किसानों ने धूप में बैठा कर बंधक बना लिया। किसानों का आरोप है कि नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जाड़ौल विद्युत उपकेंद्र प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। किसानों पर फर्जी एफआईआर दर्ज करा कर रुपये वसूलने का कार्य कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने आक्रोश को देखते हुए जेई की जांच कराने व सभी समस्याओं के निस्तारण पर किसान शांत हुए। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने कहा कि अगर दो दिन में सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू जहांगीराबाद डिवीजन का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेगी। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में इरफान प्रधान, ओंकार सिंह अशोक, आशु खान, अंकित चौधरी, दीपक शर्मा, लाला राघव, विजय पायल, रजनी ठाकुर, लोकेश प्रधान, राहुल समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें