फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संगठन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि डीजल के रेट बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है। इस वजह से सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे भारतीय किसान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप भाटी ने कहा कि मार्च माह से देश में कोरोना संकट काल चल रहा है। किसान अपनी जान की परवाह न करते हुए बाजार में सब्जी, फल, फूल, गन्ना, गेहूं आदि फसलों को पहुंचा रहे हैं। गन्ने का पैसा नहीं मिला है और शहर से कामगार भी गांवों में पहुंच चुके हैं। ऐसे में किसान पर अतिरिक्त जिम्मेदारी पड़ गई है। इन परिस्थितियों में सरकार द्वारा डीजल के दाम बढ़ाने से किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने मांग की है कि गन्ना मूल्य 450 रुपये किया जाना चाहिए। विगत वर्षों से कृषि की लागत लगातार बढ़ रही है। अत: सभी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 4 प्रतिशत ब्याज दर पर तीन लाख से छह लाख रुपये कर दी जाए। डीजल-पेट्रोल में की गई मूल्य वृद्धि वापस ली जाए। सभी किसानों के घरेलू और नलकूप के बिजली के बिल एक साल तक के लिए माफ किए जाएं। इस अवसर पर जगवीर भाटी, दीपक भाटी, मोहित गौड़, सौरभ सिंह, रोहित सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें