फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड में आग के विरोध में धरना समाप्त

विज्ञापन
सिकंदराबाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ककोड़ रोड स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर में लगी आग के विरोध में चल रहा धरना सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल के समाधान के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरनारत लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ककोड़ मार्ग पर गांव मेहताब नगर स्थित डंपिंग यार्ड में बार-बार आग लगने से आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वातावरण भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने डंपिंग यार्ड को आबादी से दूर स्थानांतरित करने तथा आग की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल और अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे किसानों व ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डंपिंग यार्ड में लगी आग को बुझाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें