सिकंदराबाद। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की हत्या के एक आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। उसे कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
गत 25 अगस्त की सुबह मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की गुलावठी रोड पर बदमाशो ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर गए थे। मृतक के पुत्र बिलाल की तहरीर पर पुलिस ने जेवर निवासी सलीम समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल रविरतन सिंह ने बताया कि यामीन हत्याकांड की जांच में जेवर निवासी अंकित का नाम प्रकाश में आया था। अंकित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को आरोपी अंकित को रिमांड पर लेकर चंदेरू से सरायघासी जाने वाले रास्ते से उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।