फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11 केंद्रों पर आज शुरू होंगी प्राेफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तो दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू ने परीक्षाओं का कार्यक्रम और केंद्रों की सूची पूर्व में जारी कर दी थी।
उन्होंने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, स्याना डिग्री कॉलेज घंसूरपुर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, ब्रह्मानंद महाविद्यालय बुलंदशहर, आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, एएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, जेएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर और रघुवर दयाल प्रभु दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन जहांगीराबाद को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्राें पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के बीच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें