फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 14 केंद्रों पर होंगी प्राेफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभी प्रोफेशनल कोर्स की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 केंद्रों पर होंगी। मई माह में होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तो दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू ने परीक्षाओं का कार्यक्रम पूर्व में जारी कर दिया है। साथ ही अब केंद्रों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद, स्याना डिग्री कॉलेज घंसूरपुर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, शिव मंदिर छुट्टन लाल काका महाविद्यालय सिकंदराबाद, महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, जेएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, श्री शंभु दयाल भटनागर लॉ कॉलेज सिकंदराबाद, ब्रह्मानंद महाविद्यालय बुलंदशहर, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर, घुवर दयाल प्रभु दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन जहांगीराबाद, ईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, और एएस कॉलेज सिकंदराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें