फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महाशिवरात्रि के चलते निजी बसों का बढ़ाया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के चलते स्याना-गढ़ निजी बस यूनियन ने बसों की स्पीड मंदी कर समय सीमा बढ़ा दी है। पूर्व में जहां बुलंदशहर से स्याना के लिए एक घंटा 10 मिनट में बस पहुंच रही थी। वह अब एक घंटा 20 मिनट में स्याना पहुंचेगी। समय सीमा बढ़ने से हादसे की संभावना नहीं होगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से प्रतिदिन सुबह से शाम तक स्याना-गढ़ के लिए 60 से अधिक बसों का अप-डाउन संचालन होता है। इसके लिए सभी बसों के लिए समय निर्धारित है। अब स्याना-गढ़ रूट पर शिव भक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल व कांवड़ लेकर पैदल अपने-अपने शिवालयों को आ रहे हैं।
इस रूट पर प्रतिदिन भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों के संचालन होने से हादसे की भी संभावना बनी रहती है। स्याना-गढ़ यूनियन संचालक जागेश चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि तक सभी बसों की स्पीड कम करने के साथ पहुंचने की समयावधि बढ़ा दी है। जिससे उन्हें देरी से पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इससे यात्रियों का भी आवागमन बना रहेगा और सभी अपने-अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। इसके लिए सभी बसों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें