फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल मैडम इन्हें पढ़ने दो: पहले राशन की बोरियां उठवाईं, अब साइकिल से मंगवाया गैस सिलेंडर; देखें Video

Thu, 31 Jul 2025 04:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर

सार

वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है, जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है। लगभग सात महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड-डे-मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। 
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों से मंगवाया गैस सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशहर क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल के बच्चों से गैस सिलिंडर मंगाने की वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव रोरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र से करवाया काम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र गैस सिलेंडर को साइकिल पर लेकर जाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव निवासी अजीत शर्मा ने जब बच्चे से सिलेंडर ढोने का कारण पूछा तो बताया कि विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने उसे ऐसा करने को कहा है। 

सात महीने पहले छात्रों ने ढोही थी राशन की बोरियां
वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है, जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है। लगभग सात महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड-डे-मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। 
विज्ञापन

अधिकारियों को बयान
तब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडे ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर से मामले की रिपोर्ट ली थी। अब इस नए मामले में एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें