फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी के बच्चे से कराई जा रही स्कूल में ‘मजदूरी’, वीडियो वायरल

Thu, 23 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के सुलैला के प्राइमरी स्कूल की एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में बच्चे मिड डे मिल की बोरी को अपने कंधों पर उठाकर कमरे में रख रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर एबीएसए ने कार्रवाई की बात कही है। प्राइमरी स्कूलों में मिड डे मिल का राशन आने पर अक्सर मजदूरों की बजाए बच्चों से उतरवाया जाता है।

लोगों ने मामले की कई बार शिकायत अफसरांे से की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस बार शिकायत की बजाए बच्चों द्वारा उतारी जा रही गेहूं की बोरी का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के ग्राम सुलैला के प्राइमरी विद्यालय में प्राइमरी के अतिरिक्त जूनियर स्कूल के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं। मंगलवार को इस स्कूल में बुग्गी से मिड डे मिल का राशन आया था।

जिन्हें बच्चे बुग्गी से उताकर कमरे में रख रहे थे। वीडियो वायरल हुई तो अधिकारी हरकत में आ गए। हालांकि अधिकारियों ने अभी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है लेकिन मीडिया द्वारा मामले की जानकारी लेने पर अधिकारियों में हड़कंप है।

सिर्फ कार्रवाई की बात होती है
लगभग एक माह पूर्व एक वन दरोगा द्वारा रिश्वत लेकर अवैध कटान की वीडियो वायरल हुई थी। मीडिया में मामला आने के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच की बात कही थी। हालांकि इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार मामला शिक्षा विभाग का है। देखने वाली बात है कि इसमें कार्रवाई होती है या फिर केवल जांच के नाम पर ही अधिकारी अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेंगे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। राशन के सामान को रखवाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होती है। किसकी ड्यूटी थी और बच्चों से क्यों बोरी उतरवाई गई हैं, इसे लेकर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- विनोद कुमार, एबीएसए

मामले की जानकारी नहीं है। बच्चों से मिड-डे मिल का सामान उतरवाना गंभीर है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मेंद्र सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें