फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करवा चौथ की तैयारी शुरू, बाजार में बढ़ने लगी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। करवाचौथ पर खरीदारी को लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजार सजने लगे हैं। ग्राहकों काे लुभाने के लिए दुकानदार नए-नए ऑफर भी दे रहे हैं। इससे बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। ज्वेलरी से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री खरीदने में महिलाएं जुटी हुई हैं। इस बार यह व्रत एक नवंबर को है।
विज्ञापन

नवरात्र व दशहरा त्योहार संपन्न होने के बाद अब करवाचौथ आ रही है। इसके बाद धनतेरस और दिवाली आएगी। त्योहार का सिलसिला एक नवंबर से शुरू होने से कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा। इसकी संभावना अभी से बनने लगी है। इसका कारण यह है कि लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, कारोबारी अपनी-अपनी दुकानों को सजाने में लगे हैं। अक्सर कहा जाता है कि सुहागिन स्त्री के लिए अपने पति के लिए तैयार होने से बढ़कर और कुछ नहीं होता। करवा चौथ ऐसा ही त्योहार है। जिसमें महिलाएं मनपसंद साड़ियां, गहने आदि पहन कर सोलह शृंगार कर व्रत रखती हैं और महिलाएं चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। सराफा कारोबारी हेमंत वर्मा ने बताया कि करवाचौथ को लेकर बाजार में एंटीक डिजाइन आ गए हैं। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। कॉस्मेटिक व्यापारी नवीन कुमार ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं कॉस्मेटिक सामान की खरीदारी करने में जुटी हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें