फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएड व स्पेशल द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 15 मई से शुरू होने वाली बीएड व स्पेशल द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। इसमें जिले में आठ कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से परीक्षा केंद्र और नोडल केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बीएड व स्पेशल द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर और एएस कॉलेज लखावटी को केंद्र बनाया है। परीक्षा सामग्री जमा करने और उसे सीसीएसयू तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं कॉलेजों को दी गई है। इसकी जानकारी सीसीएसयू की ओर परीक्षा केंद्रों के अलावा संबंधित कॉलेजों को भी भेज दी गई है। साथ ही परीक्षा केंद्र व परीक्षा का पूरा कार्यक्रम सीसीएसयू ने अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
बताया कि परीक्षा का पूरा कार्यक्रम भी सीसीएसयू ने जारी कर दिया है। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी जारी करते हुए जरूरी जानकारी भी उपलब्ध करा दी है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी और किसी भी तरह की लापरवाही पर सीसीएसयू की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें