बुलंदशहर में नाबालिग बेटी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर पिता एक साल से बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जानकारी होने पर पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि विगत 18 मई की रात में आवाज सुनकर अचानक उसकी आंख खुल गई उसने देखा कि पति पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
जब उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो पति ने उसके सर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता पिछले एक साल से उसे और मां को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।