फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकारी बोर्ड पर प्रधान ने लिखवाया अपना और पति का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। महिला ग्राम प्रधान ने सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत लगा बोर्ड हटवा दिया। योजना के नाम हटवाकर अपना और पति का नाम लिखवा दिया। इसका गांव के युवक ने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव महुआखेड़ा निवासी अखिलेश लोधी ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और पति ने सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के बोर्ड को उखाड़कर उसकी पेंट से पुताई करा दी। बोर्ड पर गांव महुआखेड़ा आपका हार्दिक स्वागत करता है, ग्राम प्रधान साधना देवी लिखवा दिया। ऐसा कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो पर कालिख पोतकर उनका अपमान किया है। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। यह गंभीर मामला है। जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें