गुलावठी। नगर में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के चलते आज शुक्रवार को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र गुलावठी नंबर-2 पर 05 एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इस काम के चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि टाउन फीडर से हापुड़ अड्डा और सिकंदराबाद अड्डा व रूरल फीडर के भटौना, देवली, खुशहालपुर, छपरावत, नवादा, औलेढ़ा और रेलवे फीडर से जुड़े सभी मोहल्ले और गांवों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।