फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन घंटे गुल रही जिला चिकित्सालय की बिजली

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में बिजली गुल होने पर मोबाइल की टॉर्च जलाकर कार्य करती स्वास्थ्
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय परिसर की शनिवार शाम बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने पर मेडिकल वार्ड और इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय से इमरजेंसी वार्ड को नए भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। केवल मेडिकल वार्ड में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। शनिवार शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई। जिसके बाद कुछ ही देर में इन्वर्टर भी जवाब दे गया। करीब तीन घंटे तक स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलाकर काम करना पड़ा। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि केबल खराब हो गया था। उसे बदलवाकर आपूर्ति बहाल करवा दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें