फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 गांवों के लोगों को मिलेगी 18 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
55 गांवों के लोगों को मिलेगी 18 घंटे बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से लोन लेकर कार्य शुरू किया है। योजना के तहत बिजली निगम द्वारा ट्यूबवेल और गांवों की बिजली सप्लाई के लिए अलग-अलग फीडर बनाए जाएंगे। जहां से ट्यूबवेल के लिए 10-12 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। इससे 55 गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
गांवों में पर्याप्त बिजली सप्लाई करने और बिजली की खपत कम करने के लिए बिजली निगम ने ट्यूबवेल की लाइन अलग करने की योजना तैयार की थी। योजना के तहत अब तक जिले 40 फीडरों को अलग किया जा चुका है। जबकि अब 23 और फीडरों को अलग किया जाएगा। इससे 55 गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। एशियन डेवलपमेंट बैंक से 136 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। जल्द ही इन फीडरों को अलग करने का काम शुरू किया जाएगा। योजना के पूरा होने से इन गांवों में लोगों को फाल्ट, ओवर लोडिंग, लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
फीडर सैगरीगेशन से जिले के अरनिया, वाजिदपुर, अगौरा, हजरतपुर ग्रामीण, आजमाबाद, समस्तपुर, मामन, खुर्जा, धतूरी, भाईपुरा, मानकपुर, मौसमगढ़, मंडावरा, जीतगढ़ी, किशनपुर, नॉर्थ, सुतारी, सिकंदराबाद, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, बीछट, भदौरा, नगला गोविंदपुर, महमूदपुर कहेरी, वैर, ढकरौली, चिंगरावठी, खाद देहात ढाका, महाव, सेंगा, ढाका, टयाना टाउन, बसी, कटीरी, निजामपुर, नवादा, उटरावली, बरामऊ, किरियावली, डिबाई ग्रामीण, कसेर, दानपुर, कादरीबाग, भदौरी, नगलिया, मदनगढ़, कल्याणपुर, करैथा, भौपुर, टिटौटा, भईयापुर, पूठ, आलमनगर टाउन, कूड़ी टाउन, ककराना गांव में ट्यूबवेल और गांव की सप्लाई के लिए अलग-अलग फीडर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैंक से लोन जारी हो गया है। कार्य करने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। 40 गांवों के लोगों को पहले ही सुविधा दी जा रही है। नए कार्य के बाद 55 गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें