फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंधी-बारिश से 200 गांवों में चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/नरौरा/औरंगाबाद। जिले में बुधवार रात आई आंधी और बारिश से बिजली लाइन पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से फाल्ट हो गया। वहीं, ब्रेकडाउन और फाल्ट होने से करीब 200 गांवों में अंधेरा छा गया। हालांकि, पेट्रोलिंग टीम ने फाल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ गांव में चार घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के चलते नगर के अंसारी रोड, चांदपुर रोड, आवास विकास, हाइडिल उपकेंद्र से जुड़े घरों की करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। नीमखेड़ा गांव में भी ब्रेकडाउन के चलते बिजली गुल रही। उपभोक्ता शिवम ने बताया कि रात के समय बिजली गुल होने पर इन्वर्टर से कुछ राहत मिली। अनूपशहर देहात क्षेत्र में रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं, जयरामपुर और सोरला गांव के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि ताल बिवियाना विद्युत उपकेंद्र के करीब पांच पोल डैमेज हुए हैं।
औरंगाबाद नगर में आंधी-बारिश के चलते समय-समय पर बिजली गुल की समस्या बनी। हालांकि आंधी-बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। साथ ही नरौरा नगर व देहात क्षेत्र में रात करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सिकंदराबाद, अहार, नरसेना, ऊंचागांव, खानपुर, बुगरासी, बीबीनगर, जहांगीराबाद, गुलावठी, शिकारपुर, डिबाई, छतारी, पहासू व खुर्जा क्षेत्र के जुड़े करीब 200 गांवों में बिजली गुल की समस्या रही।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि आंधी-बारिश से ब्रेक डाउन आने व कुछ स्थानों पर फाल्ट होने के चलते बिजली गुल की समस्या रही। सभी जगह पेट्रोलिंग टीम को भेजकर आपूर्ति बहाल करवाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें