फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली गुल, जटिया चिकित्सालय में टॉर्च में किया उपचार

विज्ञापन
खुर्जा के जटिया अस्पताल स्थित इमरजेंसी कक्ष में टोर्च जलाकर पर्चा देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही। अस्पताल का जेनरेटर भी खराब हो गया। इससे पूरे परिसर में अंधेरा पसरा रहा। चिकित्सकों को मोबाइल की टार्च जलाकर काम करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली न होने से एक्सरे, सीटी स्कैन और खून की जांच नहीं हो सकी। ओपीडी हॉल में अंधेरा होने के कारण पर्ची बनवाने में परेशानी हुई। चिकित्सकों को बाहर खुले मैदान में कारों के ऊपर पर्चा रखकर मरीजों को परामर्श देना पड़ा। वार्ड में भर्ती मरीजों को बिना पंखे के उमस भरी गर्मी में रहना पड़ा।

इमरजेंसी में आए मरीजों का उपचार भी मोबाइल टार्च की रोशनी में हुआ। मरीज संजीव ने बताया कि एक्सरे और सीटी स्कैन जांच के लिए सोमवार का समय दिया गया है। बिजली की किल्लत के कारण कुछ मरीज बिना उपचार के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


डोरी मोहल्ला निवासी कविता ने बताया कि सुबह नौ बजे ओपीडी में अंधेरा था। पर्ची बनवाने और परामर्श लेने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। मरीजों को परामर्श के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



कोट :-
अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित थी। जेनरेटर खराब हो गया था। उसे ठीक करा दिया गया है। - डॉ. एसके झा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें