फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल में बिजली गुल, गर्मी में बेहाल हुए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया राजकीय चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को एक घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में गर्मी में बेहाल मरीजों को ओपीडी व दवा काउंटर के बाहर कतार में खड़े रहना पड़ा। वहीं, ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था। अस्पताल का जेनरेटर भी खराब होने के कारण आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। ऐसे में बृहस्पतिवार दोपहर को लगभग एक घंटे तक अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, जांच केंद्र और अन्य कक्षों में आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में बेहाल मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें