फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद सदमें में बैठा किसान। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
आंधी-बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर समेत 400 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी के चलते कही तार टूटकर गिर गए तो कहीं पर बिजली के पोल पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ स्थानों पर रात्रि 10 बजे से ठप हुई बिजली बुधवार दोपहर तक बहाल नहीं हो पाई, जिसको लेकर लोगों में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश बना है। बिजली न होने से लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे से तेज आंधी-बारिश शुरू हुई। आंधी के कारण करीब 400 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। चारों तरफ अंधेरा पसरा रहा। नगर क्षेत्र में कुछ इलाकों में देर रात्रि आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह तक आपूर्ति सुचारु न होने से बिजली उपभोक्ताओं में पावर कॉरपोरेशन अफसरों के प्रति रोष बना रहा। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे। चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते कुछ स्थानों पर तार और खंभे टूट गए थे। कर्मियों को तत्काल फाल्ट को ठीक करने के निर्देश दिए गए। रात भर कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर रही आपूर्ति बाधित
नगर में साठा, मामन रोड, ऊपरकोट, अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा, शिकारपुर रोड, राधानगर समेत आधे शहर की आपूर्ति गुल रही। वहीं, शिकारपुर, ऊंचागांव, डिबाई, औरंगाबाद, खानपुर, स्याना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अगौता, लखावटी समेत अन्य स्थानों पर बिजली गुल रही। नगर निवासी रिजवान ने बताया कि एक तो पहले से ही बिजली की आंख मिचौली बनी रहती है, लेकिन मंगलवार की रात्रि 10 बजे से बुधवार की दोपहर तक बिजली पूरी तरह से गुल रही।
विज्ञापन

गेहूं की फसल गिरी, किसान परेशान
बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार की रात्रि आई आंधी-बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी। तेज हवा चलने से फसलों की चिंता में किसान रात भर नहीं सो सके। तेज हवा से अनूपशहर समेत कई इलाकों में गेहूं की फसल गिर गई। सुबह मौसम साफ होने पर ही राहत की सांस ली। लेकिन दूसरी ओर अभी भी मौसम खराब होने की संभावना बरकरार है। यदि ऐसा होता है तो फसलों खासकर गेहूं को नुकसान की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार अभी हल्के बादल छाए हुए हैं। इस समय गेहूं की फसल पकवार की ओर है और ऐसे में तेज हवा और बारिश की किसी भी तरह की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें