फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल

Sun, 13 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
जैसे-तैसे बिजली व्यवस्था पटरी पर आती है कि आंधी-बारिश फिर चाल बिगाड़ देती हैं। शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण जिलेभर के कई बिजलीघरों पर ऐहतियात के तौर पर ब्रेकडाउन कर दिया गया।
विज्ञापन


हालंाकि कहीं बिजली लाइन और पोल गिरने की सूचना नहीं थी। कई कस्बों और गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार दोपहर सुचारु हो सकी।
शुक्रवार रात से ही जनपदभर में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। कुछ दिनों पहले आई तेज आंधी के कारण गिरे पोल और लाइनों को देखते हुए अधिकांश बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन कर दिया गया।

शिकारपुर, ऊंचागांव, स्याना, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बीबीनगर, गुलावठी आदि नगरीय क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, वलीपुरा बिजलीघर और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर, खुर्जा के तेलियाघाट बिजलीघर से भी ब्रेकडाउन कर दिया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा मोहरसा, चांदौक, चंदेरू, चरौरा, रघुनाथपुर, रौंडा, चित्सौन, मांगलौर आदि ग्रामीण बिजलीघरों से भी ऐहतियात के तौर पर ब्रेकडाउन कर दिया गया। हालांकि कहीं से भी बिजली लाइन और पोल आदि गिरने की सूचना नहीं मिली। शनिवार दोपहर तक सभी बिजलीघरों से आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें