फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में जल निगम की पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य होने के चलते रविवार को सुबह आठ बजे से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इस दौरान लोगों को पानी आदि की समस्या से भी जूझना पड़ा। करीब चार घंटे के शटडाउन के बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

शहर में अंसारी रोड और हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को जल निगम की पाइप लाइन का मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते पहले से ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रविवार को सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कही थी। इसी के चलते सुबह आठ बजे से अंसारी रोड और हाईडिल कालोनी से जुड़े करीब 22 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इन इलाकों में लोगों को सुबह से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। शहर एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी लेकिन पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें