फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात होते ही भाग जाती है बिजली, गर्मी में लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात होते ही भाग जाती है बिजली, गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन

बुगरासी/बुगरासी। भीषण गर्मी के मौसम में पिछले दो दिनों से आधी रात के समय बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। उमस भरी गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों की आफत दोगुनी हो रही है। बिना बिजली के रात में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
सूर्य देव लगातार आग उगल रहे हैं, और बिजली की अघोषित कटौती लोगों को पसीने से तर कर रही है। पसीने से लथपथ शरीर में चुभन से परेशान लोगों के लिए बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या भी आग में घी का काम कर रही है। लो वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। बुगरासी बिजलीघर से लाइट की इस अघोषित कटौती से चार दर्जन गांव के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो रही है। रात में गर्मी के चलते लोग सोने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कभी छत पर तो कभी नीचे आते जाते रहते हैं। गर्मी के साथ मच्छरों के चलते सोना भी दूभर हो रहा है। पहले लो वोल्टेज और अब अघोषित कटौती से परेशान लोग बार-बार बिजली कर्मचारियों को फोन करते हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन

बारिश कराने के लिए बांटा रूहआफजा
बारिश नहीं होने से गर्मी से परेशान लोगों ने अब टोने टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बारिश हो सके इसलिए बृहस्पतिवार को मंगल बाजार में रूहआफजा बांटा गया है। प्रत्येक वर्ष यूं तो जून के आखिरी सप्ताह में बारिश शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार जुलाई का पहला सप्ताह भी गुजर गया, लेकिन बारिश नहीं हुई।
यहां इस तरह से हो रही है कटौती
क्षेत्र का नाम बिजली कटौती
बुलंदशहर 4-5 घंटे
शिकारपुर 6-8 घंटे
स्याना 5-7 घंटे
डिबाई 4-6 घंटे
सिकंदाराबाद 6-7 घंटे
खुर्जा 5-7 घंटे
अनूपशहर 6-8 घंटे
बोले लोग
रात में अघोषित कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। लगातार हो रही कटौती से लोगों का हाल-बेहात है। अघोषित कटौती के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। बार-बार फोन करने के बाद भी ठोस जवाब नहीं मिलता है। -अनिल कुमार
लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों को राहत दिलाने की जरूरत है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। बिजलीघर पर फोन करने पर या तो नंबर नहीं मिलता या फिर कर्मचारी ऊपर से कटौती बताकर पलड़ा झाड़ लेते हैं। -प्रमोद कुमार
विज्ञापन

निर्बाध बिजली सप्लाई देने को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि किसी प्रकार का फाल्ट होता है तो उस दौरान बिजली कटौती होती है। लोकल स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। लोगों को अधिक से अधिक बिजली सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें