फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली कर रही आंख-मिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली कर रही आंख-मिचौली
विज्ञापन

बुलंदशहर। निगम से पर्याप्त मात्रा में बिजली देने के आदेश के बाद भी जनपद में बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। दिन हो रात समय-समय पर लगातार आपूर्ति में कटौती की जा रही है। उधर, खानपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है।
बता दें कि करीब एक माह से जनपद में बिजली का संकट बरकरार है। मुख्यालय पर ही जब पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है तो देहात क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति को और भी बुरा हाल है। वहीं, बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को अभी समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जर्जर लाइन के न बदले जाने से दिन प्रतिदिन लोड बढ़ने पर विद्युत लाइनों में फाल्ट की समस्या बन रही है। अफसरों की इस लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। बुधवार रात अंसारी रोड़ बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में लो वोल्टेज के साथ बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। पॉश कॉलोनी होने के चलते लोग भीषण गर्मी में पसीनों से तरबतर हो गए। वहीं, बृहस्पतिवार को शहर के कचहरी रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय लो वोल्टेज के साथ बिजली कटौती की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

जिले के इन क्षेत्रों में रहीं बिजली की समस्या
शहर के अलावा सिकंदराबाद, अनूपशहर, बुगरासी, शिकारपुर, औरंगाबाद, डिबाई, अहार और ऊंचागांव, नरसैना, स्याना व अगौता समेत अन्य स्थानों पर बिजली गुल के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। वहीं, उपभोक्ताओं ने बिजलीघर से लेकर एसई तक फोन न रिसीव करने का आरोप लगाया है। साथ ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार की मांग की है, जिससे किसी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
24 घंटे में भी नहीं बदला जा सका फुंका ट्रांसफार्मर
खानपुर नगर क्षेत्र के पशु अस्पताल के निकट रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बुधवार रात्रि से फुंका ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम तक बदला नहीं जा सका। इसके चलते लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल के जिला मंत्री चमन गुप्ता का आरोप है की विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड हुआ है। जबकि लोड को कम लोड वाले ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जा सकता था। गत सप्ताह से लगातार लो वोल्टेज व अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 400 केवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया है। बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न होने पर सहारनपुर से ट्रांसफार्मर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
रात के समय बिजली गुल हो जाने से नींद में उठना पड़ रहा है। जिससे दिनभर थकान महसूस होती रहती है। अफसरों से रात के समय बिजली आपूर्ति बिना वजह बाधित न करने की कई बार मांग कर चुके है।
- अजय सिंघल
काम के समय बिजली गुल रहती है। अगर आती भी है तो लो वोल्टेज से न तो कोई काम होता है और न ही पंखा सही से चल पाता है। वोल्टेज बढ़ाने की कई बार अफसरों से मांग कर चुके है। वोल्टेज न बढ़ने से काफी परेशानियां होने लगी है।
- हरिओम चौहान
समय-समय पर ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजलीघर पर कॉल करते है तो कभी लाइन में फाल्ट तो कभी जंपर टूटना कारण बता देते है। बुधवार रात्रि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से बिजली गुल है।
- शरद कुमार
बिजलीघर के कर्मचारी अपनी मनमानी कर कभी भी बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। ऐसा करने से दिन-रात बिना बिजली के भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- राजवीर सिंह
जितनी सप्लाई पीछे से आ रही है, उतनी ही सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर ओवरलोड की समस्या आने पर टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइन में फाल्ट होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो इसके लिए कर्मचारियों को लाइन को सही कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें