फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे तक गुल रही सैकड़ों गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
40 घंटे तक गुल रही सैकड़ों गांवों की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में आंधी-तूफान से गुल हुई बिजली कई इलाकों में 40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर के समय में भी लोगों को बिजली की ट्रिपिंग से परेशान होना पड़ा। इस दौरान भीषण गर्मी ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया था। वहीं, 100 से ज्यादा गांवों में आपूर्ति बुधवार को भी प्रभावित रही।
सोमवार देर रात जिले में आए आंधी-तूफान के कारण जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। हालात यह रहे कि आंधी तूफान के बाद मंगलवार को पूरे दिन और देर रात तक बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। बुधवार को भी हालातों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। करीब 40 घंटे बाद लोगों को बिजली सप्लाई सुचारू मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार हुई ट्रिपिंग ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद बिजली सप्लाई ठीक हुई तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकी। इससे पहले मंगलवार रात को मुख्य लाइनों को ठीक करने के बाद शहर में जब बिजली सप्लाई चालू की गई तो एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कहीं पर एलटी लाइन का केबल जला तो कहीं कनेक्शन बॉक्स में आग लग गई थी। जिसके चलते देर रात करीब एक बजे तक विभिन्न मोहल्लों में बिजली निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य करते रहे। वहीं, गुलावठी क्षेत्र के गांव कैथाला में अजय यादव के घर में आंधी से तार टूटकर गिर गया था। कई बार बिजली विभाग को फोन करने पर भी अफसरों ने कोई सुध नहीं ली। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बिजली निगम को हुआ 20 लाख से अधिक का नुकसान
सोमवार की रात आंधी-तूफान के कारण जिले में बिजली निगम को 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ था। करीब 200 स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटने के साथ ही पेड़ टूटकर बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर पर गिर गए थे। जिसके चलते कहीं लाइन नई बिछानी पड़ी तो कहीं पर पुरानी लाइन की मरम्मत कर काम चलाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तक विभिन्न स्थानों पर फाल्ट की सूचनाएं मिलती रहीं। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करते हुए सप्लाई चालू कराई है। फिलहाल सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है।
अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें