फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में करीब डेढ़ माह पहले फुंके ट्रांसफार्मर के न बदलेे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बिजलीघर के गेट पर घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम पदमसिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मंगलवार तक नया ट्रांसफार्मर लग जाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्र्रामीणों ने धरना खत्म किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ माह से ग्रामीण बिजली संकट झेल रहे हैं। धान की फसल नष्ट हो रही है। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। करीब पंद्रह दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को बिजली अधिकारियों ने उतरवा भी लिया लेकिन बदलकर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अबरार अहमद ने बताया कि परेशान ग्रामीणों का संयम खत्म हो जाने पर धरना प्रदर्शन करने को ग्रामीण मजबूर हुए हैं। मुस्तकीम, पप्पू, मंगला, नज्जन, अनीशा, फईदन, शफी, नगीना, जैबुला आदि रहे।