फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुर्गी फार्म संचालक बोले...व्यावहारिक नहीं अंडे पर मुहर और एक्सपायरी डेट लिखना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अंडों पर मुहर के साथ एक्सपायरी लिखने के नियम को मुर्गी फार्म संचालक व्यावहारिक नहीं मान रहे। उनका कहना है कि इससे लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर खरीदाराें पर पड़ेगा। इस नियम को हटाने की मांग को लेकर मुर्गी फार्म संचालकों ने पशु पालन विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े 50 से अधिक मुर्गी फार्म हैं। इनमें करीब तीन लाख मुर्गी और मुर्गों का पालन हो रहा है। शासन ने एक अप्रैल 2026 से अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखकर बेचने का नया नियम लागू करने की घोषणा की है। इसमें अंडे पर मुहर के साथ उसे कब तक खाना सही रहेगा इसका विवरण लिखने की बात कही गई है।
मुर्गी फार्म संचालकों को जब से इसकी जानकारी हुई है, वह चिंतित हैं। जिले के सबसे बड़े नेशनल पॉलिट्री फार्म के मालिक नितिन चौधरी ने बताया कि मुहर की मशीन करीब 15 लाख की है। अधिक उत्पादन की स्थिति में सभी अंडों पर मुहर लगाना संभव नहीं है। ऐसा किया भी जाए तो वक्त लगने के साथ अंडे की कीमत बढ़ेगी। इसका सीधा असर खरीदार की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें