फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर व गले पर चोट लगने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव धीमही में 70 वर्षीय वृद्धा की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर व गर्दन पर चोट से होना आया है। लेकिन, परिजनों की ओर से कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच व कुछ ग्रामीण परिवार के ही एक दंपती पर वृद्धा के साथ कहासुनी होने और फिर धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। जिससे वृद्धा की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धीमही निवासी चमेली देवी के पति व बड़े पुत्र की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। गांव में चमेतली देवी अपने मृतक बड़े पुत्र नत्थू के परिवार के साथ रहती थीं। चमेली देवी का एक छोटा पुत्र पदम सिंह पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।
शनिवार सुबह वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला था। शव की नाक से खून आ रहा था और सिर पर भी चोट का निशान था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया था। जिन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, दूसरे दिन भी मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने मामले की गोपनीय रूप से जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रारंभिक जांच व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि वृद्धा का परिवार के ही एक दंपती के साथ शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी दंपती ने उन्हें धक्का दे दिया था। जिससे उनके सिर पर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, परिजनों की ओर से अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर और गर्दन पर चोट आने से मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें