फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परास्नातक व बी-फार्मा की परीक्षाएं आठ से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सत्र 2025-26 के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें पीजी द्वितीय सेमेस्टर और बी-फार्मा द्वितीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं के साथ बी-फार्मा प्रथम, द्वितीय व पंचम सेमेस्टर के एक्स और बैक पेपर परीक्षार्थियों का कार्यक्रम शामिल है। परीक्षाएं आठ जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके लिए संबंधित कॉलेजों ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में छात्र-छात्राएं समय पर पहुंचे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें