बुलंदशहर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुकलाना शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा। दाखिले के लिए 18 जनवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्राचार्य पीके राॅय ने बताया कि जेएनवी स्कूल में छठी कक्षा में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक और माता-पिता एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच का होना चाहिए।
आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का बुलंदशहर जिले का निवासी होना जरूरी है। कोई भी छात्र-छात्रा दूसरी बार चयन परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं होगा। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक क्लिक करना होगा। एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। इस पर डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा। पीके राय ने प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से आवेदन करने का आह्वान किया है।