बुलंदशहर। कांग्रेस में प्रभारी उत्तरा खंड पूनम पंडित को महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मलिका अर्जुन खंड़गे के अनुमोदन पर की गई है। जनरल सेक्रेटरी केसी बेनुगोपाल की ओर से जारी किए गए पत्र में पूनम पंडित को महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव के लिए चयनित किया गया। पूनम पंडित को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। पूनम पंडित ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के सभी दिग्गज पदाधिकारियों का आभार जताया है। संवाद